क्रिसमस खुशियों का त्यौहार है | यह ईसाई धर्म का सबसे पवित्र त्यौहार है, जिसे बड़ी हीं धूमधाम से मनाया जाता है | हमने इस लेख में क्रिसमस पर निबंध (Christmas par Nibandh) लिखा है, जिसे आप पढ़कर क्रिसमस के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं और विद्यार्थी इस निबंध का उपयोग अपने परीक्षाओं में कर सकते हैं | आप सभी को हमारी तरफ से क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएँ |
क्रिसमस पर 10 लाइन हिंदी में (10 lines on christmas in hindi) –
- क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म दिवस के अवसर पर मनाया जाता है |
- इस दिन को बड़ा दिन भी कहा जाता है |
- क्रिसमस हर साल 25 दिसम्बर को मनाया जाता है |
- इस उत्सव को ईसाई समाज के लोगों द्वारा बड़े हीं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है |
- क्रिसमस का विशेष व्यंजन केक होता है |
- इस दिन लोग चर्च और अपने घरों में क्रिसमस ट्री को रंग बिरंगे लाइटों, गुब्बारों और अन्य सजावटी समानों द्वारा सजाते हैं |
- सांता क्लॉज बच्चों में चॉकलेट्स और गिफ्ट्स बाँटते हैं |
- इसे पूरी दुनियाभर में मनाया जाता है और इस दिन अधिकांश देशों में राजकीय अवकाश होता है |
- क्रिसमस के दिन चर्च में मोमबत्तियाँ जलाकर विशेष प्रार्थना की जाती है |
- क्रिसमस के दिन सभी लोग एक दूसरे को बधाई और उपहार देकर बड़ी प्रसन्नता के साथ इस उत्सव को मनाते हैं |
क्रिसमस पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on Christmas in Hindi) –
क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्यौहार है | क्रिसमस को पूरे विश्व भर में धूमधाम से हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है क्योंकि ईसा मसीह का जन्म इसी दिन में हुआ था | आज कल गैर ईसाई लोगों में भी क्रिसमस को लेकर बहुत उत्साह रहता है | भारत में भी क्रिसमस की प्रमुखता बढ़ती जा रही है |
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ईसा मसीह ईश्वर के दूत थे | ईसा मसीह ऊँच – नीच के भेदभाव का खंडन किया करते थे | उन्होंने दुनिया के लोगों में प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया | क्रिसमस मनाने का उत्साह इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि कुछ दिन बाद हीं नए वर्ष की शुरुआत होती है | दिसंबर महीने के आखिरी सप्ताह उत्साह से भरा होता है |
बच्चों को क्रिसमस का बड़ी हीं बेसब्री से इंतजार रहता है | इस दिन बच्चों को सांता क्लॉज के आने का भी इंतजार रहता है ताकि उन्हें केक और चॉकलेट्स मिल सके | क्रिसमस ईसाईयों का सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे ठंड के मौसम में मनाया जाता है | इस दिन सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, कार्यालय बंद रहते हैं |
क्रिसमस के इस त्यौहार को लेकर लोग बहुत उत्साहित रहते हैं | ईसाई धर्म के लोग क्रिसमस से कुछ दिन पहले हीं अपने घरों में क्रिसमस ट्री को रंग बिरंगे लाइटों, गुब्बारों और अन्य सजावटी समानों द्वारा सजाते हैं | क्रिसमस की रौनक बाजारों में भी देखने को मिलती है | बाजारों में क्रिसमस ट्री, केक, सांताक्लॉज के लाल और सफेद रंग के कपड़े, गिफ्ट, आदि समान बिकने लगते हैं |
क्रिसमस के दिन लोग चर्च जाते हैं और मोमबत्तियाँ जलाकर ईसा मसीह को याद करते हुए प्रार्थना करते हैं | क्रिसमस के दिन लोग एक – दूसरे को केक खिलाकर क्रिसमस की बधाई देते हैं और आपस में खुशियाँ बाँटते हैं | पूरी दुनिया में क्रिसमस आनंद और खुशियों का त्यौहार है | इसे मनाने के साथ – साथ नए वर्ष को मनाने की तैयारियाँ भी करने लगते हैं |
नए साल में सभी लोग अपनी जिंदगी में कुछ नया करने की सोचते है, सबकी अपनी अपनी इच्छाएँ होती हैं | लोग क्रिसमस के दिन अपने उज्जवल भविष्य के लिए आने वाले नए साल की अच्छी शुरुआत के लिए यीशु से प्रार्थना करते हैं | यह लोगों को आपस में जोड़ता है | क्रिसमस का त्यौहार लोगों को सबके साथ मिलजुल कर रहने का संदेश देता है और ईसा मसीह द्वारा सिखाए गए क्षमा, भाईचारा और त्याग जैसी बातों को जीवन में अपनाने का संदेश देता है |
क्रिसमस पर निबंध 1000 शब्दों में (Christmas Essay in Hindi) –
भूमिका / प्रस्तावना
क्रिसमस ईसाई धर्म के मानने वाले लोगों के लिए सबसे बड़ा त्यौहार है | क्रिसमस प्रमुख रूप से यूरोपीय देशों में मनाया जाता है लेकिन इसे मनाने का प्रचलन अब एशियाई देशों में बढ़ गया है क्योंकि ईसाई लोग यहाँ भी बड़ी मात्रा में रहते हैं | क्रिसमस प्रतिवर्ष 25 दिसंबर को बड़े हीं धूमधाम से मनाया जाता है |
ईसाई समाज के लोगों के लिए क्रिसमस का दिन बहुत महत्वपूर्ण दिन इसलिए होता है कि इस दिन प्रभु यीशु का जन्म हुआ था और उन्हीं के जन्मदिन के अवसर पर इस त्यौहार का मनाया जाता है |
क्रिसमस का इतिहास
क्रिसमस का इतिहास बहुत हीं प्रेरणादायक है | धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माँ मरियम के पुत्र का जन्म ईसा मसीह के रूप में हुआ था | ईसा मसीह के जन्म से पूर्व जब माँ मरियम कुँवारी थी तो उनकी सगाई दाऊद के राजवंशी यूसुफ़ नामक व्यक्ति से हुई थी | कथाओं के अनुसार एक दिन माँ मरियम के पास स्वर्गदूत आए |
उन्होंने माँ मरियम को कहा कि जल्द हीं उन्हें एक पुत्र की प्राप्ति होगी जो कि संसार में रहने वाले लोगों को कष्टों से मुक्ति का रास्ता दिखाएगा | कुछ दिनों के बाद मरियम की शादी हो गई उसके पश्चात वह और उनके पति यूसुफ़ यहूदिया प्रांत के बेथलेहेम नामक (Bethlehem) जगह रहने चले गए |
इसी स्थान पर वहाँ एक घोड़े के अस्तबल में ईसा मसीह का जन्म हुआ | ईसा मसीह में जन्म के समय से हीं उनमें एक आलौकिक शक्ति थी |ईसा मसीह दीन दुखी लोगों को ईश्वर के करीब रहने का मार्ग बताया | उन्होंने सभी को भाईचारे और एक दूसरे से प्रेम भाव रखने को कहा |
उन्होंने खास तौर पर लोगों को क्षमा करने और क्षमा माँगने पर जोर दिया | कुछ लोगों को उनकी ये सब बातें पसंद नहीं आई इसलिए उनकी हत्या कर दी गई लेकिन उनके विचारों को नहीं दबाया जा सका | इसी कारण आज भी उनके जन्म उत्सव को ईसाई धर्म के लोगों द्वारा क्रिसमस के रूप में मनाया जाता है |
क्रिसमस का आयोजन
क्रिसमस की तैयारियाँ लोग कुछ समय पहले से हीं करने लगते हैं | क्रिसमस आने से पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं | यह उत्सव इतना शानदार होता है कि इसके कारण बाजार में एक अनोखी रौनक देखने को मिलती है | क्रिसमस से पहले हीं सभी लोग अपने घरों में रंग – बिरंगी लाइटें लगाते है |
पूरा बाजार रौशनी से नहाया हुआ होता है | चर्च को रंग बिरंगे फूलों, मोमबत्तीयाँ, रंग बिरंगे गुब्बारे और अन्य सजावटी सामानों से सजा दिया जाता है | ईसा मसीह का जन्म 25 दिसंबर को रात में हीं हुआ था इसलिए क्रिसमस का आयोजन रात्रि से हीं प्रारंभ हो जाता है | जैसे हीं 12 बजते है गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थनाएँ की जाती है |
इसके पश्चात लोग अपने रिश्तेदारों और परिचित व्यक्तियों को क्रिसमस की बधाइयाँ देते है | कई लोग इस उत्सव को समूह में मनाते हैं और स्वादिष्ट व्यंजनों का भी इंतजाम करते हैं | जिससे इस उत्सव में चार चाँद लग जाते हैं | क्रिसमस के दिन क्रिसमस ट्री भी लगाया जाता है जिस पर तरह – तरह की सितारें, गुब्बारे और उपहार लगाए जाते हैं |
ईसाई धर्म के लोगों द्वारा क्रिसमस ट्री लगाने के पीछे एक पुरानी धारणा है कि क्रिसमस ट्री लगाने से साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है और नाकारात्मक ऊर्जा पूरी तरह नष्ट हो जाती है | क्रिसमस ट्री पर लगाए गए उपहार बच्चों के बीच बाँट दिए जाते हैं | बच्चों को खुश करने के लिए लोग सांता क्लॉज का रूप धारण करके उनमें गिफ्ट बाँटते हैं |
बच्चों को सांता क्लॉज द्वारा मिलने वाले गिफ्ट के लिए काफी उत्साह होता है क्योंकि वे सोचते हैं कि यह उपहार उन्हें ईश्वर द्वारा मिला है | क्रिसमस के दिन केक काटा जाता है जो कि एक पुरानी प्रथा है | केक क्रिसमस का प्रमुख व्यंजन होता है | इसमें विभिन्न प्रकार की चॉकलेट, फलों का रस, दूध, मक्खन इत्यादि मिलाया जाता है जिसके कारण यह बहुत हीं स्वादिष्ट लगता है | इस तरह क्रिसमस के उत्सव का भव्य आयोजन किया जाता है |
क्रिसमस का महत्व
क्रिसमस का महत्त्व ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत बड़ा है क्योंकि ईसामसीह का जन्म एक अस्तबल में 25 दिसंबर को रात बारह बजे हुआ था | इसलिए हर वर्ष 25 दिसंबर को क्रिसमस दिवस के रूप में मनाया जाता है | उनके जन्म से एक नए युग की शुरुआत हुई | उन्होंने दुनिया को ईश्वर के बारे में बातें बताई और लोगों को प्रेम से जीवन को जीने के लिए प्रेरित किया | उ
न्हीं के द्वारा ईसाई धरम की स्थापना की गई | ईसाई लोग गिरिजाघर यानि चर्च में जाकर ईश्वर से प्रार्थना करते हैं | क्रिसमस का त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए प्रेम का प्रतीक है जिस पर उन्हें गर्व होता है | इस त्योहार का महत्व इसलिए और भी बढ़ जाता है क्योंकि यह में एक दूसरे से प्रेम भाव से रहने का संदेश देता है | इस दिन केक का भी महत्व है |
लोग इस दिन केक काटकर ईसा मसीह के जन्मदिन को मानते हैं | लोग एक दुसरे को उपहार भेंट करते हैं | क्रिसमस के दिन सभी लोग अपने करीबियों से जरुर मिलते हैं और खुशियों के इस पल को और शानदार बनाते हैं | क्रिसमस को यूँ कहे तो यह खुशियों का पिटारा है जो सभी के जीवन में रौशनी भर देता है |
निष्कर्ष / उपसंहार
क्रिसमस का त्यौहार हमें खुश रहना सिखाता है | इससे हमें यह सीखने को मिलता है कि हमें सभी के प्रति दया और प्रेम की भावना रखनी चाहिए और एक दुसरे की गलतियों को माफ़ कर देनी चाहिए | इससे हमारे अन्दर एक साकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है | ईसाई समुदाय के लोगों के लिए यह दिन बहुत खास होता है क्योंकि ईसा मसीह का जन्म इसी दिन हुआ था |
यह उत्सव हमारे जीवन में नए रंग बिखेरता है और कुछ हीं दिन बाद नए साल में नई शुरुआत करने की प्रेरणा भी देता है | ईसा मसीह के बताए गए मार्ग पर चलकर हम अपने जीवन में खुशी और शांति पा सकते हैं और एक अच्छी दुनिया का निर्माण कर सकते हैं |
Conclusion –
आप सभी को क्रिसमस पर निबंध (Christmas par Nibandh) कैसा लगा | अपना विचार हमसे जरुर साझा करें क्योंकि आपकी राय हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है | यह निबंध बच्चों के बहुत काम आ सकता है क्योंकि निबंध अक्सर परीक्षाओं में पूछा जाता है | आपसे अनुरोध है कि इस पोस्ट को आप विद्यार्थियों के पास अवश्य शेयर करें |
Leave a Reply