जब जनता किसी भी सरकार को चुनती है तो वह सरकार जनता के हित में काम करने के लिए कई तरह की योजनाओं को लागू करती है | मध्य प्रदेश सरकार ने भी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) को लागू किया है | इस योजना की मदद से सरकार महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए काम कर रही है | इस योजना के लागू होने से मध्य प्रदेश की महिलाओं में खुशी की लहर है क्योंकि जब से यह योजना लागू हुई है, महिलाओं के लिए यह बेहतर साबित हुई है | इस योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं, कौन इसके लिए योग्य हैं, क्या-क्या कागजात देने पड़ेंगे, ऐसी तमाम इस योजना से जुड़ी जानकारी हम आपके लिए इस पोस्ट में लाए हैं तो देर किस बात की चलिए पढ़ना शुरू करते हैं |
लाडली बहना योजना के बारे में संक्षिप्त जानकारी –
योजना | मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना |
राज्य | मध्यप्रदेश |
योजना की शुरुआत | 5 मार्च, 2023 |
लाभार्थी | महिलाएं (मध्यप्रदेश निवासी) |
आर्थिक सहयोग प्रतिमाह | 1250 रुपए/माह |
भुगतान की तिथि | प्रत्येक माह की 10 तारीख |
हेल्पलाइन नंबर | 0755-2700800 |
वेबसाइट | https://cmladlibahna.mp.gov.in |
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना क्या है?
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना लागू करना एक बेहतरीन कार्य है | यह योजना यहां की महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लाई गई है, क्योंकि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करना बहुत जरूरी है | जब महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी तो उनकी निर्भरता दूसरों पर कम होगी | इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखकर मध्यप्रदेश सरकार ने इस योजना को महिलाओं के लिए लागू किया है |
आपकी जानकारी के लिए बता दूँ कि यह योजना केंद्र सरकार की नहीं बल्कि मध्य प्रदेश सरकार की योजना है | अतः इस योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश की महिलाएँ उठा सकती हैं | इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं की उम्र 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच में तय की गई है |
जो भी महिला इस योजना के लिए आवेदन करती है, पहले उसे ₹1000 प्रतिमाह मिलता था मगर यह राशि रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर बढ़ाकर ₹1250 प्रतिमाह कर दी गई है | अगर कोई भी महिला किसी और योजना के अंतर्गत पेंशन उठा रही है तो उस महिला का आवेदन रद्द कर दिया जाता है |
इस योजना का लाभ उठाने का शर्त यह है कि महिला या उसके परिवार का कोई सदस्य किसी भी तरह के सरकारी पद पर कार्यरत न हो | अगर ऐसा होता है तो तो उस महिला का आवेदन रद्द हो सकता है | अभी सरकारी योजना के बजट को बढ़ाकर ₹1250 प्रति माह की जगह ₹1500 प्रतिमाह करने की सोच रही है | हो सकता है ऐसा बदलाव बहुत जल्द ही आप सभी को देखने को मिले | योजना के लिए विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएँ आवेदन कर सकती हैं |
इस योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश की 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में महीने के हर 10 तारीख को पैसे ट्रांसफर कर दिए जाते हैं | अगर आप अभी तक इस योजना का लाभ नहीं ले पाए हैं तो देर करने से क्या फायदा, जल्दी से आवेदन करें और इस योजना का लाभ उठाएं | इसी के लिए तो हम अपनी वेबसाइट पर आपके साथ हर योजना से जुड़ी जानकारी को साझा करते हैं |
लाडली बहना योजना की योग्यता क्या है?
- आवेदिका का मध्यप्रदेश का निवासी होना जरूरी है |
- इस योजना के लिए केवल महिलाएं (विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिलाएं) हीं आवेदन कर सकती हैं |
- महिला की उम्र 21 से 60 के बीच में हीं होना चाहिए |
- महिला के परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए |
लाडली बहना योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
- मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए महिलाएँ ऑफलाइन आवेदन कर सकती हैं |
- इस योजना के लिए आवेदन पत्र ग्राम पंचायत कार्यालय या निकटतम सेवा केंद्र में मिल जायेगा | आवेदन पत्र मुफ्त है |
- फॉर्म को भरने के बाद आवश्यक डॉक्यूमेंट के साथ ग्राम पंचायत या फिर वार्ड ऑफिस में जमा करना होगा |
- इसके बाद अधिकारी द्वारा डॉक्यूमेंट को वेरिफाई किया जाएगा, फिर उसे पोर्टल या ऐप पर अपलोड कर दिया जाएगा |
- यदि आपका एप्लीकेशन सलेक्ट किया जाता है, तो फिर SMS, व्हाट्सएप आदि के जरिए आपको सूचित कर दिया जाएगा |
- इसके बाद हर महीने की 10 तारीख को आपके अकाउंट में 1250 रुपये ट्रांसफर हो जायेगा |
- लाभार्थी मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एप्लीकेशन स्टेटस को ऑनलाइन चेक कर सकती हैं |
लाडली बहना योजना के लिए जरूरी दस्तावेज –
- समग्र आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- मध्यप्रदेश का रेजिडेंस प्रूफ
- मोबाइल नंबर
- इनकम सर्टिफिकेट
- बैंक अकाउंट डिटेल
FAQs –
क्या लाडली बहना योजना के लिए शादी जरूरी है?
हाँ! केवल विवाहित महिला आवेदकों को हीं योजना के लिए पंजीकरण करने की अनुमति है |
लाडली योजना में कितनी राशि दी जाती है?
इस योजना के तहत महिलाओं को 1250 रुपये/माह दी जाती है |
लाडली बहना योजना कितनी उम्र वालों के लिए है?
महिला की आयु आवेदन के कैलेंडर वर्ष में 01 जनवरी तक 21 वर्ष की हो चुकी हो तथा 60 वर्ष से कम हो |
Conclusion –
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) के बारे में दी गई जानकारी आपको कैसी लगी | आप अपना विचार हमें जरूर साझा करें | अगर आपके मन में इस योजना से संबंधित कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स या ईमेल के जरिए हम से संपर्क कर जवाब जान सकते हैं |
Disclaimer – यह वेबसाइट सरकार की कोई ऑफिशियल वेबसाइट नहीं है | यहां पर हम सिर्फ सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करते हैं, जिससे कि आप किसी भी योजना के बारे में जाने से वंचित न रह सके और हम आसानी से आपको सारी जानकारी मुहैया करा दें |अतः अगर आप किसी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन या कोई भी कदम अगर आप किसी योजना के लिए रजिस्ट्रेशन या कोई फॉर्म भरना चाहते हैं तो हम आपको यही सलाह देंगे कि आप हमेशा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए हीं अपने डाटा को शेयर करें |
Ladli bahan yojna ko
itni achhi tarika se btane ke liye
शुक्रिया