• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer

MORAL HINDI

  • HOME
  • हिंदी व्याकरण
  • कहानी
  • निबंध
  • जानकारी
  • पहेलियाँ
You are here: Home / पहेलियाँ / 100+ गणित पहेलियों का खजाना | Math Paheliyan with Answer

100+ गणित पहेलियों का खजाना | Math Paheliyan with Answer

FOUNDER & AUTHOR - NAWAZ AAMIR


गणित पहेलियाँ (math paheliyan), जिन्हें हल करने में दिमाग तो लगाना पड़ता है मगर मज़ा भी खूब आता है | गणित पहेलियाँ बच्चों के लिए बहुत हीं लाभदायक होती हैं |

गणित एक ऐसा विषय है, जिससे बच्चे घबराते हैं मगर इसी गणित को पहेलियों के रूप में हल करने को अगर बच्चों को दिया जाता है तो यह बहुत हीं मजेदार हो जाता है |

बच्चे इसका जवाब बड़े हीं उत्साहपूर्वक बताते हैं, जिससे कि उनके गणित के प्रति रुझाव और मानसिक स्तर में वृद्धि होती है | 

इन बेहतरीन गणित पहेलियों के अलावा आपके मनोरंजन के लिए दिमागी पहेलियाँ, रोचक पहेलियाँ, हास्य पहेलियाँ भी उत्तर सहित यहाँ पर मौजूद हैं |


TABLE OF CONTENTS HIDE
1 गणित पहेलियाँ उत्तर सहित | Math Paheliyan with Answer
2 Conclusion –

गणित पहेलियाँ उत्तर सहित | Math Paheliyan with Answer


math paheliyan

1 किलो लोहे और 1 किलो रूई में किसका वजन अधिक होगा ?

उत्तर – दोनों का वजन बराबर होगा, क्योंकि दोनों का वजन 1 – 1 किलो हीं है |


math paheliyan

सबसे छोटी सम संख्या कौन सी है ?

उत्तर – 0 (शून्य)


math paheliyan

1 से 100 तक की गिनती के बीच कितनी बार 8 अंक आता है ?

उत्तर – 20 बार


एक वृत्त में कितनी भुजाएँ होती हैं ?

उत्तर – 0, क्योंकि वृत्त गोल होता है |


math paheliyan

6 को कितनी बार जोड़ें कि 66 आ जाए ?

उत्तर – 11 बार


अगर किसी ने 1 तरबूज, 2 संतरा, 3 सेब, 2 तरबूज और 5 कीवी खरीदा है तो उसके पास कुल कितने तरबूज होंगे ?

उत्तर – 3 तरबूज |


एक टेबल पर 2 ग्लास के आगे 2 ग्लास हैं | 2 ग्लास के पीछे 2 ग्लास हैं और 2 ग्लास के बगल में 2 ग्लास हैं, तो बताओ टेबल पर कुल कितने ग्लास हैं?

उत्तर – 4 ग्लास |


WV733N नंबर की एक कार से  श्याम कहीं जा रहा था | रास्ते में एक लड़की ने लिफ्ट माँगी | श्याम ने जब उस लड़की से उसका नाम पूछा तो उसने बताया कि उसकी गाड़ी के नंबर में उसका नाम है तो बताओ लड़की का नाम क्या था ?

उत्तर – उस लड़की का नाम नीलम था | अगर कार का नंबर WV733N को उल्टा देखेंगे तो यह NEELAM लिखा हुआ दिखाई देगा |


दो पिता और दो बेटे मछलियाँ पकड़ने गए | सभी ने 1 – 1 मछली पकड़ी | जब उन्होंने मछलियाँ गिनी तो वो सिर्फ 3 हीं थीं तो बताओं ऐसा क्यों ?

उत्तर – मछली पकड़ने कुल तीन हीं लोग गए थे | इनमें एक दादा, दूसरा बेटा और तीसरा पोता था |

मोनू बाजार जा रहा था। रास्ते में उसे अपनी 6 पत्नियों के साथ एक आदमी मिला | सभी पत्नियों के हाथ में 2 – 2 बैग थे, जिनमें से प्रत्येक बैग में 1 – 1 खरगोश थे और प्रत्येक खरगोश के 3 – 3 बच्चे थे तो बताओ कुल कितने लोग बाजार जा रहे थे ?

उत्तर – सिर्फ अकेला मोनू हीं बाजार जा रहा था,क्योंकि और लोग उसे सिर्फ रास्ते में मिले थे |


16 आदमी मिलकर किसी काम को 10 दिनों मे पूरा करते हैं तो बताओ उसी काम को 80 दिन में पूरा करने के लिए कितने आदमी की जरूरत होगी ?

उत्तर – 2 आदमी, क्योंकि 16×10/80 =2 तो इस तरह 2 व्यक्ति उस काम को 80 दिन में पूरा करेंगे |


सभी लोग एक पंक्ति मे खडे़ थे, जिसमें एक लड़की दोनों तरफ से 19वें स्थान पर थी तो बताओ कितने लोग पंक्ति में खड़े थे ?

उत्तर – 37 लोग |


सोहन के पास कुछ सेब और कुछ सुई हैं | अगर वह सभी सेब में 1 – 1 सुई चुभाए, तो उसके पास अतिरिक्त 1 सुई बच जाती है | अगर वो प्रत्येक सेब में 2 सुई चुभाए तो उसके पास अतिरिक्त 1 सेब बच जाता है तो बताओ सोहन के पास कुल कितने सेब और सुई हैं ?

उत्तर – सोहन के पास 3 सेब 4 सुई हैं |


एक टोकरी में 8 केले हैं, जिनमें से 3 केले आपने ले लिए हैं तो बताओ आपके पास कितने केले बचे हैं ?

उत्तर – 3 केले, क्योंकि आपने टोकरी में सिर्फ 3 केले हीं लिए थे |


राम ने 500 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया और दौड़ में शामिल तीसरे नंबर पर श्याम को पीछे छोड़ दिया तो अब बताओ राम दौड़ में किस नंबर पर था ?

उत्तर – तीसरे नंबर पर |


मेरी उम्र 15 से कम है मगर 10 से ज्यादा है | 10 से 3 तक जोड़कर तुम मेरी उम्र बता सकते हो तो बताओ मेरी उम्र कितनी है ?

उत्तर – 13 साल |


एक व्यक्ति के पास 15 बकरियाँ हैं, जिनमें 7 बकरियों को छोड़कर बाकी सभी मर जाती हैं तो उस व्यक्ति के पास अब कितनी बकरियाँ होंगी ?

उत्तर – 7 बकरियाँ, क्योंकि 7 बकरियों को छोड़कर और सभी मर चुकी हैं |


31, 33, 13 और 103 में से सबसे छोटी संख्या कौन सी है ?

उत्तर – 13


गणित के अंग्रेजी शब्द ‘MATHEMATICS’ में कितने अक्षर हैं ?

उत्तर – 11


2 पिता और 2 पुत्र बाजार में लंच के लिए गए | उनमें से प्रत्येक ने 70 रुपये का लंच खरीदा तो कुल कितना खर्च हुआ ?

उत्तर –  210 रूपए, क्योंकि वो 3 हीं लोग थे – दादा, पिता और पोता इसलिए कुल 70×3 = 210 रूपए खर्च हुए |


100 से पहले कौन सी संख्या और कितनी संख्या आती हैं ?

उत्तर – 99


संख्या 20 और 25 के बीच के फर्क को दर्शाने के लिए निम्न में से किस चिह्न [ <, =, > ] को चुनना चाहिए ?

उत्तर – <, क्योंकि 20, 25 से छोटा है |


86, 68 से अधिक है | यह कथन सत्य है या असत्य ?

उत्तर – सत्य


मैं एक अंक हूँ | मुझे लिखने के लिए वहीं पर वापस आना होता है, जहाँ से मुझे लिखना शुरू किया जाता है तो बताओ मैं कौन हूँ ?

उत्तर – 8


एक महिला की 5 बेटियाँ हैं और सभी बेटियों का 1 – 1 भाई है तो बताओ उस महिला के कितने पुत्र हैं ?

उत्तर – 1 पुत्र, क्योंकि 5 बहनों का एक ही भाई है |


एक पेड़ पर 5 कबूतर बैठे थे, जहाँ से 3 तोते उड़ गए तो अब बताओ पेड़ पर कितने कबूतर बैठे हैं ?

उत्तर – 5 कबूतर, क्योंकि सिर्फ तोते हीं उड़े हैं पेड़ से |


मोहन हर साल अपने जन्मदिन पर 100 रुपये एक गुल्लक में डालता था | जब उसने अपने 60वें जन्मदिन पर रुपये गिन तो वो मात्र 1500 रूपए हीं थे, बताओ क्यों ?

उत्तर – मोहन का जन्मदिन 29 फरवरी को आता था | इसी कारण से 60÷4 = 15 ×100 = 1500 रूपए हुए |


भोलू की टोकरी में 10 आम थे | जिसमें से उसने एक – एक आम अपने 10 दोस्तों में बाँट दिए मगर फिर भी टोकरी में एक आम रह गया था | बताओ कैसे ?

उत्तर – भोलू ने टोकरी से 9 आम निकालकर अपने पहले 9 दोस्तों में बाँट दिए | इसके बाद बचा हुआ 10वाँ आम टोकरी सहित 10वें दोस्त को दे दिया इसलिए टोकरी में एक आम बच गया |


5 बंदरों को 5 केला खाने में 5 मिनट का समय लगता है, तो बताओ 4 बंदरों को 4 केला खाने में कितना समय लगेगा?

उत्तर – 4 मिनट |


5 में 1 जोड़ें, फिर 5 में 1 से गुणा करें, फिर दोनों से प्राप्त हुई संख्या को जोड़ने पर कौन सी संख्या बनेगी ?

उत्तर – 11, क्योंकि 5 + 1 = 6 और 5 x 1 = 5, फिर 6 + 5 = 11.


मैं एक संख्या हूँ, जिसे त्रिभुज की भुजाओं की संख्या को जोड़कर ढूँढा जा सकता है तो बताओ मैं क्या हूँ ?

उत्तर – 3


Conclusion –

आपको इन गणित पहेलियों के बारे में जानकर कैसा लगा | अपना सुझाव Comment Box या Email के माध्यम से हमें जरुर बताएँ और अपने दोस्तों के साथ इसे Share भी करें | 

अगर आपके मन में कोई भी पहेली है, जिसका जवाब आप ढूंढ नहीं पा रहे हैं तो आप हमसे जरुर संपर्क करें | हम आपके हर पहेली का जवाब अवश्य देंगे |


  • मजेदार पहेलियों का खजाना
  • दिमागी पहेलियों का खजाना
  • रोचक पहेलियों का खजाना
  • हास्य पहेलियों का खजाना
Follow on Social Media

About NAWAZ AAMIR

मेरा नाम नवाज़ आमिर है | मैं "moralhindi.com" का Founder और Author हूँ | मैं ब्लॉगिंग के क्षेत्र में लगभग तीन साल से कार्यरत हूँ | मेरा उद्देश्य है कि मैं इस ब्लॉग के माध्यम से आप सभी को हिंदी भाषा में बेहतर जानकारी प्रदान कर सकूँ | आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि आप अपना सुझाव हमसे जरुर साझा करें | इस ब्लॉग को निरंतर पढ़ने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद |

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

SEARCH HERE

CATEGORIES

  • कहानी
  • जानकारी
  • निबंध
  • पहेलियाँ
  • हिंदी व्याकरण

LATEST POSTS

  • 100+ प्रेरक कहानियों का खजाना | Motivational Stories in Hindi
  • दुनिया के सात अजूबों (Duniya ke Saat Ajoobe) का फोटो सहित जानकारी
  • सर्वनाम की परिभाषा, भेद, उदाहरण, उपयोग और महत्व क्या है?
  • संज्ञा की परिभाषा, प्रकार, उदाहरण, महत्व और उपयोग क्या है?
  • हिंदी व्याकरण की परिभाषा, प्रकार, उदाहरण, महत्व और उपयोग क्या है?
  • Holi par Nibandh (2024) होली पर निबंध 100,200,300,500 शब्दों में
  • Naye Saal par Nibandh (2024) नए साल पर निबंध 100,200,500 शब्दों में
  • Christmas par Nibandh (2023) क्रिसमस पर निबंध 100,200,500 शब्दों में
  • Diwali par Nibandh (2023) दीपावली पर निबंध 200,500,1000 शब्दों में
  • ट्रेडिंग क्या है और इससे लाखों रुपए कैसे कमाएँ? जानिए सिर्फ 5 मिनट में

Footer

FOLLOW US

  1. ABOUT US
  2. PRIVACY POLICY
  3. TERMS AND CONDITIONS

Copyright © "2024" - MORAL HINDI