नया साल हम सभी के लिए बहुत हीं महत्वपूर्ण दिन होता है, जिसे बड़ी हीं धूमधाम से मनाया जाता है | हमने इस लेख में नए साल पर निबंध (Naye Saal par Nibandh) लिखा है, उम्मीद है आप सभी को जरुर पसंद आएगा | आप सभी को हमारी तरफ से नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ |
नए साल पर 10 वाक्य (10 Lines on New Year in Hindi) –
- अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार हम नया साल 01 जनवरी को मनाते हैं |
- नए साल का स्वागत सभी लोग मिलकर पूरे धूमधाम से करते हैं |
- नया साल का जश्न 31 दिसंबर की रात से हीं शुरू हो जाता है |
- रात के 12 बजते हीं नए साल की बधाईयाँ मिलनी शुरू हो जाती हैं |
- नए साल पर लोग एक दूसरे को गिफ्ट, ग्रीटिंग कार्ड और मैसेज भेंजकर बधाई देते हैं |
- नए साल पर सभी लोग नई उम्मीदें, नए सपने, नए लक्ष्य तय करते हैं |
- नए साल पर लोग पुराने साल से सीखकर नए साल की शुरुआत करते हैं |
- नया साल एक नई शुरूआत की प्रेरणा देता है |
- नए साल के दिन लोग अपने उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं |
- पहले नया साल केवल पश्चिमी देशों में हीं बड़ी धूमधाम से मनाया जाता था लेकिन अब भारतीय लोग भी इसे बहुत हीं उत्साह के साथ मनाते हैं |
नए साल पर निबंध 500 शब्दों में (Essay on New Year in Hindi) –
अंग्रेज़ी कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नए साल मनाया जाता है | लोगों के बीच शुभकामनाएँ, ग्रीटिंग कार्ड, उपहार का लेन – देन शुरू हो जाता है | लोग इस दिन बाहर घूमने जाते हैं | लोग समूहों में इकट्ठा होकर नए साल का जश्न मनाना शुरू कर देते हैं | नया साल हमेशा हम सब को आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देता है |
अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 31 दिसंबर को साल का अंत होने के बाद 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत होती है और यह पूरी दुनिया के लोगों के द्वारा मनाया जाता है | नया साल पुरानी चीज़ों को पीछे छोड़कर एक नयी शुरुआत करने का समय होता है | नया साल अपने साथ नई उम्मीदें, नई आशाएँ, नया एहसास लेकर आता है | लोग खुद से कुछ नए वादे करते हैं और ये कोशिश करते हैं कि उन वादों को आने वाले साल में प्राप्त कर सकें |
लोगों में ऐसी मान्यता है कि अगर नए साल का पहला दिन अच्छा और ख़ुशी से बीते तो आनेवाला पूरा साल सुखपूर्वक बीतता है | लोग अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित करते हैं कि वे आने वाले नए साल में क्या – क्या कार्य करेंगे | नए साल में लोग नए जोश के साथ नई चीज़ों की शुरुआत करते हैं | लोग अपने परिवार के साथ पिकनिक पर जाते हैं |
बच्चों में तो नए साल का एक अलग हीं उत्साह रहता है | होटलों और अन्य स्थानों पर पार्टी का आयोजन होता है | लोग नाचते गाते हैं और लज़ीज़ व्यंजनों का लुत्फ़ उठाते हैं | मज़ेदार खेलों का भी आयोजन किया जाता है | नए साल की शुरुआत सभी लोग अपने अपने ढंग से करते हैं | इन सब समारोहों का आयोजन बीते हुए साल को हँसते – हँसते विदा करने और नए साल का स्वागत करने के लिए किया जाता है |
Conclusion –
आप सभी को नव वर्ष पर निबंध (Nav Varsh par Nibandh) कैसा लगा |इसके बारे में अपनी राय हमसे जरुर साझा करें | इस पोस्ट को आप ज्यादा से ज्यादा शेयर करिए ताकि बच्चों के परीक्षा में पूछे गए प्रश्न का जवाब मिल सके, क्योंकि निबंध परीक्षाओं में अक्सर पूछा जाता है | इस पोस्ट के माध्यम से हमने यह कोशिश की है कि नए साल पर एक बेहतर निबंध आप सभी के लिए उपलब्ध करा सके | इस पोस्ट को पूरा पढ़ने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद |
Leave a Reply