अनमोल वचन हमें हमारे अंदर मौजूद असीमित क्षमता का बोध कराते हैं | इस Article में हम आपके लिए प्रेरणादायक अनमोल वचन का बेहतरीन खजाना लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप पूरी तरह मोटिवेशन से भर जाएँगे |
सबसे अच्छे अनमोल वचन | Anmol Vachan in Hindi
राह संघर्ष की जो चलता है,
वहीं संसार को बदलता है |
जिसने रातों में जंग जीती है,
सूर्य बनकर वहीं निकलता है |
मैं वो खेल नहीं खेलता,
जिसमें जीतना फिक्स हो |
क्योंकि जीतने का मजा तब है,
जब हारने का रिस्क हो |
जीत और हार आपकी सोच पर निर्भर करती है,
मान लो तो हार होगी और ठान लो तो जीत होगी |
जब तक आप अपनी समस्याओं एवं
कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते हैं,
तब तक आप अपनी समस्याओं एवं
कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते हैं |
जिंदगी में तपिश कितनी भी हो, कभी हताश मत होना |
क्योंकि धूप कितनी भी तेज हो, समंदर कभी सूखा नहीं करते |
जो व्यक्ति अपने जीवन में संघर्ष से परिचित नहीं होता,
इतिहास गवाह है कि वो कभी चर्चित नहीं होता |
पतझड़ हुए बिना पेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते,
कठिनाई और संघर्ष सहे बिना अच्छे दिन नहीं आते |
लाखों ठोकरों के बाद भी संभलता रहूँगा,
गिरकर फिर से उठूंगा और चलता रहूँगा |
मैदान में हारा हुआ इंसान,
फिर से जीत सकता है |
लेकिन मन से हारा हुआ इंसान,
कभी नहीं जीत सकता |
जीतने का मज़ा तभी आता है,
जब सभी आपके हारने का इंतजार कर रहे हों |
बुझी समां भी जल सकती है,
तूफानों से कश्ती भी निकल सकती है |
हो के मायूस यूँ ना अपने इरादे बदल,
तेरी किस्मत कभी भी बदल सकती है |
संघर्ष इंसान को मजबूत बनाता है,
फिर चाहे वो कितना भी कमजोर क्यों न हो |
समय ना लगाओ तय करने में
कि आपको क्या करना है |
वरना समय तय करेगा
कि आपका क्या करना है |
मेहनत इतनी ख़ामोशी से करो
कि सफलता शोर मचा दे |
यदि मंज़िल न मिले तो रास्ते बदलो,
क्योंकि वृक्ष अपनी पत्तियाँ बदलते हैं जड़े नहीं |
झूठी शान के परिंदे हीं ज्यादा फड़फड़ाते हैं,
तरक्की के बाज़ के उड़ान में कभी आवाज़ नहीं होती |
खुद को बिखरने मत देना कभी किसी हाल में,
लोग गिरे हुए मकान की ईंट तक ले जाते हैं |
जिंदगी को सफल बनाने के लिए
बातों से नहीं रातों से लड़ना पड़ता है |
जो मानव अपनी निंदा सुन लेता है,
वह सारे जगत पर विजय प्राप्त कर लेता है |
जिनमे अकेले चलने का हौसला होता है,
उनके पीछे एक दिन काफिला होता है |
कामयाब होने के लिए
अकेले हीं आगे बढ़ना पड़ता हैं |
लोग तो पीछे तब आते हैं,
जब आप कामयाब होने लगते हैं |
दर्द, गम, डर जो भी है, बस तेरे अंदर है,
खुद के बनाए पिंजरे से निकल कर देख, तू भी एक सिकंदर है |
जिंदगी में आप कितनी बार हारे, ये कोई मायने नहीं रखता,
क्योंकि आप जीतने के लिए पैदा हुए हैं |
यही जज्बा रहा तो मुश्किलों का हल भी निकलेगा,
जमीं बंजर हुई तो क्या, वहीं से जल भी निकलेगा |
ना हो मायूस ना घबरा अंधेरों से मेरे साथी,
इन्हीं रातों के दामन से सुनहरा कल भी निकलेगा |
पीठ हमेशा मजबूत रखनी चाहिए,
क्योंकि शाबासी और धोखा, दोनों पीछे से हीं मिलते हैं |
सपने उनके हीं सच होते हैं,
जिनके सपनों में जान होती है |
पँखों से कुछ नहीं होता,
हौंसलो से उड़ान होती है |
जीवन में गिरना भी अच्छा है,
औकात का पता चलता है |
बढ़ते हैं जब हाथ उठाने को,
तो अपनों का पता चलता है |
जब लोग आपसे खफा होने लग जाएँ,
तो आप समझ लेना कि,आप सही राह पर हैं |
उस जगह पे हमेशा खामोश रहना,
जहाँ दो कौड़ी के लोग अपनी हैसियत के गुण गाते हैं |
दुनिया की कोई परेशानी
आपके साहस से बड़ी नहीं है |
मंज़िल मिलेगी भटक कर हीं सही,
गुमराह तो वो हैं, जो घर से निकले हीं नहीं |
क्रोध के समय थोड़ा रुक जाएँ,
और गलती के समय थोड़ा झुक जाएँ,
तो दुनिया की सब समस्या हल हो जाएगी |
यदि किसी काम को करने में डर लगे
तो याद रखना यह संकेत है,
कि आपका काम वाकई में बहादुरी से भरा हुआ है |
किसी के पैरों में गिरकर कामयाबी पाने से बेहतर है,
अपने पैरों पर चलकर कुछ बनने की ठान लो |
छाता और दिमाग तभी काम करते हैं,
जब वो खुले हो, बंद होने पर दोनों बोझ लगते हैं |
असल में वहीं जीवन की चाल समझता है,
जो सफ़र में धूल को गुलाल समझता है |
दुनिया के सबसे ज्यादा सपने,
इस बात ने तोड़े है कि “लोग क्या कहेंगे?”
किताबों की अहमियत
अपनी जगह है जनाब |
सबको वहीं याद रहता है,
जो वक़्त और लोग सिखाते हैं |
एक न एक दिन हासिल कर हीं लूँगा मंजिल,
ठोकरें जहर तो नहीं, जो खाकर मर जाऊँगा |
मुश्किल वक़्त दुनिया का सबसे बड़ा जादूगर है,
जो एक पल में आपके चाहने वालों के चेहरे से नकाब हटा देता है |
मिल जाए आसानी से उसकी ख्वाहिश किसे है,
जिद्द तो उसकी है, जो मुकद्दर में लिखा हीं नहीं |
पानी में गिरने से किसी की मृत्यु नहीं होती,
मृत्यु तभी होती है जब तैरना नहीं आता |
परिस्थितियाँ कभी समस्या नहीं बनती,
समस्या तभी बनती है जब उनसे निपटना नहीं आता |
दुनिया के लोग बड़े जालिम हैं,
वो तुम्हारे दुःख, दर्द रो-रो कर पूछेंगे
और हँस-हँस कर सारी दुनिया को बताएँगे |
शुरुआत करने के लिए
महान होने की जरूरत नहीं है |
लेकिन महान होने के लिए
शुरआत की जरुरत है |
न कोई कठनाई, न कोई तकलीफ, तो क्या मज़ा है जीने में,
बड़े-बड़े तूफान थम जाते हैं, जब आग लगी हो सीने में |
सोचने से कहाँ मिलते हैं तमन्नाओं के शहर,
चलना भी जरुरी है मंजिल को पाने के लिए |
कुछ अलग करना है,
तो भीड़ से हट कर चलो |
भीड़ साहस तो देती है,
पर पहचान छीन लेती है |
ना मैं गिरा, न मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे,
पर कुछ लोग मुझे गिराने मे कई बार गिरे |
हमेशा याद रखना….
बेहतरीन दिनों के लिए
बुरे दिनों से लड़ना पड़ता है |
भाग्य को और दूसरों को दोष क्यों देना,
जब सपने हमारे हैं तो
कोशिशें भी हमारी होनी चाहिए |
दुनिया का हर शौक पाला नहीं जाता,
काँच के खिलौनों को हवा में उछाला नहीं जाता |
मेहनत करने से मुश्किलें हो जाती है आसान,
क्योंकि हर काम तकदीर पे टाला नहीं जाता |
हथली पर रखकर नसीब,
तू क्यों अपना मुकद्दर ढूंढता है |
जरा सीख उस समंदर से,
जो टकराने के लिए पत्थर ढूंढता है |
कागज़ को तुम पंख समझते हो,
मेरे रंग को बेरंग समझते हो |
थोड़ा वक्त लो और संभल जाओ,
जिसे लोग तूफ़ान कहते हैं,
उसे तुम हवा का झोखा समझते हो |
सुख – दुःख की धूप – छाँव से आगे निकल के देख,
इन ख्वाहिशों के गाँव से आगे निकल के देख |
तूफान क्या डुबाएगा तेरी कश्ती को,
आँधियों की हवाओं से आगे निकल दे देख |
जिनके होठों पे हँसी, पाँव में छाले होंगे,
वहीं लोग अपनी मंज़िल को पाने वाले होंगे |
ज़िन्दगी में मुश्किलें आती है,
और इंसान ज़िंदा रहने से घबराता है |
ना जाने कैसे हज़ारो काटों के बीच रह कर,
एक फूल मुस्कुराता है |
सामने हो मंज़िल तो रास्ते ना मोड़ना,
जो भी मन में हो वो सपना ना तोड़ना |
कदम कदम पे मिलेगी मुश्किल आपको,
बस सितारे चुनने के लिए कभी ज़मीन मत छोड़ना |
जब टूटने लगे हौंसला तो बस ये याद रखना,
बिना मेहनत के हासिल तख़्त-ओ-ताज नहीं होते |
ढूढ़ लेना अंधेरे में हीं मंज़िल अपनी दोस्तों,
क्योंकि जुगनू कभी रोशनी के मोहताज़ नहीं होते |
सपनों को पाने के लिए समझदार नहीं, पागल बनना पड़ता है |
धैर्य कड़वा है, लेकिन इसका फल मीठा है |
जो व्यक्ति अपनी ग़लतियों के लिए खुद से लड़ता है,
उसे कोई भी हरा नहीं सकता |
इंसान असफल तब नहीं होता,
जब वह हार जाता है |
असफल तब होता है,
जब वो ये सोच ले कि
अब वो जीत नहीं सकता |
अकेले हीं लड़नी होती है ज़िन्दगी की लड़ाई,
क्योंकि लोग सिर्फ तसल्ली देते हैं, साथ नहीं |
देर से बनो पर कुछ जरूर बनो,
क्योंकि लोग वक्त के साथ
खैरियत नहीं, हैसियत पूछते हैं |
हर चीज़ उठाई जा सकती है,
सिवाए गिरी हुई सोच के |
मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है,
हर पहलू जिंदगी का इम्तिहान होता है |
डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिंदगी में,
लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है |
ना थके हैं कभी पैर,
ना कभी हिम्मत हारी है |
जज्बा है कुछ बनने का ज़िंदगी में,
इसलिए सफर जारी है |
जो मुस्कुरा रहा है, उसे दर्द ने पाला होगा,
जो चल रहा है, उसके पाँव में छाला होगा |
बिना परेशानियों के इन्सान चमक नहीं सकता,
जो जलेगा, उसी दिये में तो उजाला होगा |
जो लोग फ़कीरी मिजाज रखते हैं,
वो ठोकर में ताज रखते हैं |
जिनको कल की फ़िक्र नहीं,
वो मुटठी में आज रखते हैं |
नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं,
सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते हैं |
कश्तियाँ बदलने की जरूरत नहीं,
दिशा को बदलो तो किनारे खुद-ब-खुद बदल जाते हैं |
जो हो गया उसे सोचा नहीं करते,
जो मिल गया उसे खोया नहीं करते |
हासिल उन्हें हीं होती है सफलता,
जो वक्त और हालात पर रोया नहीं करते |
बिना संघर्ष के कोई महान नहीं बनता,
पत्थर पर जब तक चोट ना पड़े,
तब तक पत्थर भी भगवान नहीं बनता |
परिंदों को मंज़िल मिलेगी यकीनन,
ये फैले हुए उनके पर बोलते हैं |
अक्सर वो लोग खामोश रहते हैं,
ज़माने में जिनके हुनर बोलते हैं |
यूँ ही नहीं मिलती राही को मंज़िल,
एक जूनून सा दिल में जगाना होता है |
पूछा चिड़िया से, कैसे बनाया आशियाना,
बोली, भरनी पड़ती है उड़ान बार – बार,
तिनका – तिनका उठाना होता है |
सीढ़ियाँ उन्हें मुबारक हों,
जिन्हें सिर्फ छत तक जाना है |
मेरी मंज़िल तो आसमान है,
रास्ता मुझे खुद बनाना है |
खुद को कमजोर समझ के यूं नाकाम न कर,
जिल्लत भरी जिंदगी जीते जीते उम्र तमाम न कर |
अपनी ताकत से हवा का रुख बदलना है तुझे,
इंसान होकर इंसानियत को बदनाम न कर |
पेड़ के कटने का किस्सा ना होता,
अगर कुल्हाड़ी के पीछे लकड़ी का हिस्सा ना होता |
अमीर इतना बनो कि कितनी भी कीमती
चीज को जब चाहो तब खरीद सको |
कीमती इतना बनो कि दुनिया का कोई
अमीर से अमीर भी आपको खरीद ना सके |
पत्थर नहीं हूँ मैं, मुझमें भी नमी है,
दर्द बयां नहीं करता बस इतनी सी कमी है |
एक जैसी दिखती थीं माचिस की तिलियाँ,
कुछ ने दिए जलाएँ तो कुछ ने घर |
सब कुछ मिल जाएगा तो तमन्ना किसकी करोगे,
अधूरी ख्वाहिशें हीं तो जीने का मज़ा देती हैं |
कभी टूटता हैं तो कभी बिखरता हैं,
विपत्तियों से हीं इन्सान ज्यादा निखरता हैं |
बेवज़ह दिल को ना भारी रखिए,
ज़िंदगी जंग है, इसको जारी रखिए |
कितने दिन जीएँगे, इसकी ना फ़िक्र कीजिए,
आज कैसे जिए, बस इसकी शुमारी रखिए |
खुल कर तारीफ भी किया करो,
दिल खोलकर हँस भी लिया करो |
क्यों बाँध कर खुद को रखते हो,
पंछी की तरह भी जिया करो |
दुनिया का हर शौक पाला नहीं जाता,
काँच के खिलौनों को हवा में उछाला नहीं जाता |
मेहनत करने से मुश्किलें हो जाती है आसान,
क्योंकि हर काम तकदीर पे टाला नहीं जाता |
डर मुझे भी लगा फासला देखकर
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देखकर |
खुद-ब-खुद मेरे नज़दीक आती गई
मेरी मंज़िल, मेरा हौंसला देखकर |
अपने हौसले बुलंद कर,
मंज़िल तेरे बहुत करीब है |
बस आगे बढ़ता जा,
यह मंज़िल हीं तेरा नसीब है |
जो चाहा, वह मिल जाना सफलता है |
जो मिला है, उसको चाहना प्रसन्नता है |
पानी को बर्फ में बदलने में वक्त लगता है,
ढले हुए सूरज को निकलने में वक्त लगता है |
थोड़ा धीरज रख, थोड़ा और जोर लगाता रह,
किस्मत के जंग लगे दरवाजे को खुलने में वक्त लगता है |
फर्क होता है खुदा और फ़क़ीर में,
फर्क होता है किस्मत और लकीर में |
अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना,
कुछ और अच्छा लिखा है तक़दीर में |
उम्र भर वो यहीं भूल करता रहा,
धूल चेहरे पर थी और वो आइना साफ करता रहा |
बहुत गुरुर था छत को छत होने पर,
एक मंजिल और बनी, छत फिर से फर्श हो गया |
पहचान कफ़न से नहीं होती यारों,
लाश के पीछे का काफिला बयां करता है कि हस्ती किसकी है |
शहर बसाकर अब शुकून के लिए गाँव ढूंढते हैं,
बड़े अजीब हैं लोग, हाथ में कुल्हाड़ी लिए छाँव ढूंढते हैं |
जीत की ख़ातिर बस जूनून चाहिए,
जिसमें उबाल हो, ऐसा खून चाहिए |
ये आसमान भी आ जाएगा ज़मीन पर,
बस इरादों में जीत की गूँज चाहिए |
सपने और लक्ष्य में एक हीं अंतर है,
सपने के लिए बिना मेहनत की नींद चाहिए
और लक्ष्य के लिए बिना नींद की मेहनत |
तकदीर के खेल से निराश नहीं होते,
जिंदगी में ऐसे कभी उदास नहीं होते |
हाथों की लकीरों पर क्यों भरोसा करते हो,
तकदीर उनकी भी होती है, जिनके हाथ नहीं होते |
रात नहीं ख़्वाब बदलता है,
मंजिल नहीं कारवाँ बदलता है |
जज्बा रखो जीतने का क्योंकि
किस्मत बदले न बदले,
पर वक्त जरुर बदलता है |
जीत निश्चित हो तो कायर भी लड़ सकते हैं,
बहादुर वह कहलाते हैं,
जो हार निश्चित हो फिर भी मैदान नहीं छोड़ते |
जिंदगी मिली है तो कुछ बन के दिखाऊँगा |
आज वक़्त खराब है तो क्या हुआ जनाब,
कल बदल कर दिखाऊँगा |
ना थके हैं कभी पैर,
ना कभी हिम्मत हारी है |
जज्बा है कुछ बनने का ज़िंदगी में,
इसलिए सफर जारी है |
तास के पत्तों मे ईक्का
और जिंदगी मे सिक्का,
जब चलता है तो दुनिया सलाम ठोकती है |
हौसले के तरकश में ,
कोशिश का वो तीर ज़िंदा रख |
हार जा चाहे ज़िन्दगी में सब कुछ
मगर फिर से जीतने की उम्मीद ज़िंदा रख |
मुझे आसमानों में उड़ने का शौक है,
परिंदो के बीच खेलने का शौक है |
अगर मुझे जानना हो तो जरा दूर से हीं जानना,
मैं परवाना हूँ, मुझे आग में जलने का शौक है |
फूलों की तरह मुस्कुराना ज़िंदगी में ,
मुस्कुरा के गम भुलाना ज़िंदगी में |
जीत के खुश हुए तो क्या खुश हुए,
हार कर भी मुस्कुराना ज़िंदगी में |
रात सुबह का इंतज़ार नहीं करती,
खुशबू मौसम का इंतज़ार नहीं करती |
जो भी ख़ुशी मिले उसका आनंद लिया करो,
क्योंकि जिंदगी वक़्त का इंतज़ार नहीं करती |
मुश्किल इस दुनिया में कुछ भी नहीं,
फिर भी लोग इरादे तोड़ देते हैं |
अगर दिल में हो कुछ करने की चाहत,
तो सितारे भी अपनी जगह छोड़ देते हैं |
सफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो,
क्या कमी रह गई देखो और सुधार करो |
कुछ किए बिना हीं जय जयकार नहीं होती,
कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती |
जिन्दगी में सफलता पाने के लिए,
थोड़ा जोखिम उठाना पड़ता है |
सीढ़ियाँ चढ़ते समय उपर जाने के लिए,
नीचे की सीढ़ी से पैर हटाना पड़ता है |
कितना भी दलदल हो जीवन में ,
पैर बिलकुल जमाए हीं रखना |
चाहे हाथ खाली हो जीवन में
फिर भी देने के लिए उठाए रखना |
फर्क होता है खुदा और फ़क़ीर में,
फर्क होता है किस्मत और लकीर में |
अगर कुछ चाहो और न मिले तो समझ लेना कि
कुछ और अच्छा लिखा है तक़दीर में |
ताश के पत्तों से महल नहीं बनता,
नदी को रोकने से समंदर नहीं बनता |
बढ़ते रहो जिंदगी में हर पल,
क्योंकि एक जीत से कोई सिकंदर नहीं बनता |
जिंदगी बहुत कुछ सिखाती है,
थोड़ा रुलाती है थोड़ा हँसाती है |
खुद से ज्यादा किसी पे भरोसा मत करना,
क्योंकि अँधेरे में तो परछाईं भी साथ छोड़ जाती है |
ये मंजिलें बड़ी जिद्दी होती हैं,
हासिल कहाँ नसीब से होती हैं |
मगर वहाँ तूफान भी हार जाते हैं,
जहाँ कश्तियाँ जिद्द पे होती हैं |
बक्श देता है खुदा उनको ,
जिनकी किस्मत खराब होती हैं |
वो हरगिज़ नहीं बक्शे जाएँगे,
जिनकी नीयत खराब होती है |
होके मायूस न यूं शाम सा ढलते रहिए,
जिन्दगी भोर है, सूरज सा निकलते रहिए |
यह हर कामयाबी पर तुम्हारा नाम होगा,
तुम्हारे हर कदम पर दुनिया का सलाम होगा |
डट कर करना सामना तुम मुश्किलों का
एक दिन वक्त भी तुम्हारा गुलाम होगा |
अभी सूरज नहीं डूबा ज़रा सी शाम होने दो,
मैं खुद लौट जाऊँगा मुझे नाकाम तो होने दो |
मुझे बदनाम करने का बहाना ढूंढ़ता है जमाना,
मैं खुद हो जाऊँगा बदनाम पहले मेरा नाम तो होने दो |
कैसा डर है जो दिन निकल गया
अभी तो पूरी रात बाकी है |
यूँ ही नहीं हिम्मत हार सकता मैं
अभी तो कामयाबी से मुलाकात बाकी है |
जब हौसला कर लिया ऊँची उड़ान का,
फिर देखना फिजूल है कद आसमान का |
कोई दुख मनुष्य के साहस से बड़ा नहीं,
हारा वहीं, जो लड़ा नहीं |
पतझड़ हुए बिना पेड़ों पर नए पत्ते नहीं आते,
कठिनाई और संघर्ष सहे बिना अच्छे दिन नहीं आते |
ना संघर्ष ना तकलीफ तो क्या मजा जीने में,
तूफान भी थम जाते हैं जब आग लगी हो सीने में |
लग गई आग जमाने में तो बचा क्या है,
अगर बच गया मैं तो फिर जला क्या है |
मेहनत से हीं यहाँ सबकुछ मिलता है दोस्तों,
इन हाथों की लकीरों में रखा क्या है |
आँधियों को ज़िद्द है जहाँ बिजलियाँ गिराने की,
मुझे भी जिद है, वहीं आशियाँ बसाने की |
बेहतर से बेहतर की तलाश करो,
मिल जाए नदी तो समंदर की तलाश करो |
टूट जाते हैं शीशे पत्थरों की चोट से,
तोड़ दे पत्थर ऐसे शीशे की तलाश करो |
सफर में मुश्किलें आए
तो जुर्रत और बढ़ती है |
कोई जब रास्ता रोके
तो हिम्मत और बढ़ती है |
डर मुझे भी लगा फासला देख कर,
पर मैं बढ़ता गया रास्ता देख कर |
खुद ब खुद मेरे नज़दीक आती गई,
मेरी मंज़िल मेरा हौंसला देख कर |
काम करो ऐसा कि पहचान बन जाए,
हर कदम ऐसा चलो कि निशान बन जाए |
यहाँ ज़िन्दगी तो हर कोई काट लेता है,
ज़िन्दगी जियो इस कदर कि मिसाल बन जाए |
Conclusion –
अब आप हमें बताएँ कि इन प्रेरणादायक अनमोल वचनों से आपने क्या सीखा | अपने बहुमूल्य विचार हमें जरुर बताएँ और इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ जरुर शेयर करें |