मैं जानता हूँ कि आप पहेलियाँ बुझाने में माहिर हैं इसलिए मैंने आपके लिए Paheliyan in Hindi with Answer का बेहतरीन संग्रह तैयार किया है | मेरा दावा है कि पूरे इंटरनेट पर आपको पहेली का इतना बेहतर संग्रह आपको कहीं नहीं मिलेगा तो बताइए क्या आप पहेलियाँ बुझाने के लिए तैयार हैं? अगर हाँ! तो चलिए शुरू करते हैं |
100+ छोटी पहेलियाँ उत्तर सहित | Paheliyan in Hindi with Answer
पहेली – वह क्या है, जो ऊपर नीचे होता है मगर हिलता नहीं?
उत्तर – तापमान
पहेली – वह क्या है, जिसमें से आप सब ले लेंगे फिर भी कुछ बच जाएगा?
उत्तर – सबकुछ
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे हम पानी के अंदर खाते हैं?
उत्तर – गोता
पहेली – ऐसा रूम, जिसकी खिड़की ना दरवाजा तो बताओ क्या?
उत्तर – मशरूम
पहेली – ऐसी कौन-सी सब्जी है, जिसे उल्टा पढ़ने पर लड़की का नाम आता है?
उत्तर – खीरा
पहेली – ऐसी कौन-सी जगह है, जहां 10 लोग जाते हैं और 9 लोग आते हैं?
उत्तर – श्मशान/कब्रिस्तान
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो लड़कियाँ बिना पैसे लिए नहीं देती?
उत्तर – शादी के दिन दूल्हे के जूते
पहेली – वह क्या है, जो है तो सोने की, मगर सोने से बहुत सस्ती है?
उत्तर – चारपाई
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो जगे रहने पर ऊपर रहती है और सो जाने पर नीचे रहती है?
उत्तर – पलक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो पति अपनी पत्नी को दे सकता है मगर पत्नी अपने पति को नहीं दे सकती?
उत्तर – उपनाम (Surname)
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे आप दिन भर उठाते और रखते हैं | इसके बिना आप कहीं जा नहीं सकते?
उत्तर – कदम
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे व्यक्ति अपनी माँ – बहन और अन्य औरतों की टूटते हुए देख सकता है मगर अपनी पत्नी की नहीं?
उत्तर – चूड़ियाँ
पहेली – मैं एक आदमी को दो बना देता हूँ मैं क्या हूँ?
उत्तर – दर्पण
पहेली – वह कौन है, जो दिन में होता है लेकिन रात में नहीं?
उत्तर – सूरज
पहेली – वर्ष में एक बार क्या होता है?
उत्तर – वार्षिक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो सोने की है मगर सुनार की दुकान पर नहीं मिलती?
उत्तर – तकिया और चारपाई
पहेली – ऐसा कौन-सा शहर है, जो हम खा सकते हैं?
उत्तर – शिमला
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसके पैर नहीं होते हैं?
उत्तर – सीढ़ियाँ
पहेली – वह क्या है, जो देने से बढ़ता है?
उत्तर – ज्ञान
पहेली – रात में बिना बुलाए क्या निकलता है?
उत्तर – सितारा
पहेली – कितने महीने ऐसे है, जिसमें 28 दिन होते हैं?
उत्तर – 12 महीने
पहेली – सप्ताह में दो बार क्या आता है?
उत्तर – E (Week)
पहेली – नगर में रहने वाले को क्या कहते हैं?
उत्तर – नागर
पहेली – चार साल में एक बार क्या आता है?
उत्तर – लीप ईयर
पहेली – ऐसा कौन-सा शहर है, जो सबसे बड़ा है?
उत्तर – बीजिंग
पहेली – ऐसा कौन-सा चीज है, जो फटने पर आवाज नहीं करता है?
उत्तर – दूध
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे एक बार पहनने के बाद उतारा नहीं जा सकता?
उत्तर – कफ़न
पहेली –ऐसी कौन-सी चीज है, जिसकी पांच आंखें होती हैं?
उत्तर – मधुमक्खी
पहेली – महीने में एक बार होने वाले को क्या कहते हैं?
उत्तर – मासिक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो बढ़ती है घटती नहीं?
उत्तर – उम्र
पहेली – अंग्रेजी का ऐसा कौन-सा शब्द है, जो डेढ़ किलोमीटर लंबा है?
उत्तर – Mile
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो धूप में सूखती नहीं है?
उत्तर – पसीना
पहेली – ऐसा कौन-सा जानवर है, जो जूते पहनकर सोता है?
उत्तर – घोड़ा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो बहुत ख़राब मानी जाती है मगर भी लोग उसे पीने के लिए कहते हैं?
उत्तर – गुस्सा
पहेली – वह कौन है, जो मन में है, दिल में है, पर धड़कन में नहीं है?
उत्तर – आमिर खान
पहेली – ऐसा कौन-सा फल है, जो मीठा होने के बाद भी बाजार में नहीं बिकता है?
उत्तर – सब्र का फल
पहेली – छोटा सा धागा, बात लेकर भागा |
उत्तर – टेलीफोन
पहेली – छोटे से हैं लट्टू दास, वस्त्र पहने सौ-पचास |
उत्तर – प्याज
पहेली – दो अक्षर की मैं बहना, उल्टा सीधा एक रहना |
उत्तर – दीदी
पहेली – वह क्या है, जो हमेशा पीटने के लिए हीं बना है?
उत्तर – ढोल
पहेली – दिखता नहीं पर पहना है, यह नारी का गहना है |
उत्तर – लज्जा
पहेली – करता नहीं लड़ाई, फिर भी होती पिटाई |
उत्तर – ढोलक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो सुबह में हरी, दोपहर में काली, शाम में नीली और रात में हरी दिखाई देती है?
उत्तर – बिल्ली की आँख
पहेली – ऐसा कौन-सा सवाल है, जिसका जवाब हर वक्त बदलता रहता है?
उत्तर – समय क्या हुआ है?
पहेली – हाथी फरवरी के बजाय जनवरी में ज्यादा पानी क्यों पीता है?
उत्तर – क्योंकि जनवरी में ज्यादा दिन होते हैं |
पहेली – सूर्य ने पृथ्वी पर अभी तक क्या नहीं देखा है?
उत्तर – अँधेरा
पहेली – अरुण टीना के पिता है तो अरुण टीना के पिता का क्या है?
उत्तर – नाम
पहेली – ऐसा कौन-सा वाहन है, जो आपके ऊपर से चला जाता है फिर भी आपको कुछ नहीं होता है?
उत्तर – हवाई जहाज
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे बिना तोड़े इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है?
उत्तर – अंडा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे हम बंद तो कर सकते है लेकिन खोल नहीं सकते?
उत्तर – अलार्म
पहेली – ऐसा क्या है, जिसके हाथ पैर नहीं है लेकिन उसके बावजूद भी वो चढ़ती और उतरती है?
उत्तर – शराब
पहेली – वह क्या चीज है, जिसके पास Head और Tail है पर शरीर नहीं है ?
उत्तर – सिक्का
पहेली – वह क्या है, जो बाहर मुफ्त में और अस्पताल में पैसों से मिलती है?
उत्तर – ऑक्सीजन
पहेली – कोई ऐसे अनाज का नाम बताइए, जिसका नाम एक तीर्थस्थल के नाम पर हो और वहाँ पर दुनिया भर से लोग जाते है?
उत्तर – मक्का
पहेली – ऐसी कौन-सी ड्रेस है, जिसे हम कभी पहन नहीं सकते हैं?
उत्तर – एड्रेस (Address)
पहेली – एक छोटा सा फकीर, जिसके पेट में लकीर |
उत्तर – गेहूँ
पहेली – ऐसी क्या चीज़ है, जिसके पास शब्द बहुत हैं लेकिन बोलती नहीं?
उत्तर – किताब
पहेली – ऐसी कौन-सी सब्जी है, जिसमें ताला और चाबी दोनों आते हैं?
उत्तर – लौकी
पहेली – ऐसी कौन-सी भाषा है, जिसको खाया जाता है?
उत्तर – चीनी
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे लोग काटते हैं, पीसते हैं और बाँटते हैं मगर खाते नहीं हैं?
उत्तर – ताश के पत्ते
पहेली – वह क्या है, जो दिखता नहीं मगर सबसे काला है?
उत्तर – कलंक
पहेली – वह कौन-सी चीज है, जिसे काटते हीं लोग गाने लगते हैं?
उत्तर – केक
पहेली – वह क्या है, जिसे खाते हीं आप लाल हो जाते हैं और पीते हीं शांत हो जाते हैं?
उत्तर – क्रोध
पहेली – वह क्या है, जो लोग अपने से ज्यादा दूसरों का लेते हैं?
उत्तर – नाम
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसके पास रिंग तो है मगर पहनने के लिए ऊँगली नहीं है?
उत्तर – मोबाईल
पहेली – वह कौन सा पक्षी है, जो पानी में तैरता भी है, आकाश में उड़ता भी है और जमीन पर चलता भी है?
उत्तर – बत्तख
पहेली – उत्तर क्या है?
उत्तर – “उत्तर” एक दिशा है |
पहेली – पचास और पचीस में क्या अंतर है?
उत्तर – ई की मात्रा
पहेली – एक प्लेट में तीन चम्मच |
उत्तर – पंखा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसको जितना खींचा जाता है, वो उतनी हीं छोटी होती जाती है |
उत्तर – सिगरेट
पहेली – ऐसा शब्द बताइए कि जिससे फूल, मिठाई और फल बन जाए?
उत्तर – गुलाब जामुन
पहेली – वो कौन है, जिसका पेट फूला हुआ है मगर वो दवाई नहीं खाता और दिन-रात बिस्तर पर हीं लेटा रहता है?
उत्तर – तकिया
पहेली – ऐसा कौन-सा फल है, जिसमें न हीं कोई बीज और न हीं कोई छिलका होता है |
उत्तर – शहतूत
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो समुद्र में पैदा होती है और आपके घर में रहती है?
उत्तर – नमक
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे हम निगले तो जिंदा रह पाएँ और अगर वह हमें निगले तो हम मर जाएँ |
उत्तर – पानी
पहेली – वह क्या है, जिसे आप एक बार खाकर दोबारा नहीं खाना चाहते हैं मगर फिर भी खाते हैं?
उत्तर – धोखा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जिसे आधा खाने पर भी वह पूरी रहती है ?
उत्तर – पूरी
पहेली – ऐसी कौन-सी जगह है, जहाँ पर सड़क है पर गाड़ी नहीं, जंगल है पर पेड़ नहीं और शहर है पर घर नहीं ?
उत्तर – नक्शा
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो फ्रीज़ में रखने के बाद भी गरम रहती है?
उत्तर – गरम मसाला
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो महीने में एक बार आती है मगर सिर्फ 24 घंटे बाद वापस भी चली जाती है?
उत्तर – तारीख
पहेली – रात दिन है मेरा, घर पर तुम्हारे डेरा | रोज मीठे गीतों से, करती नया सवेरा |
उत्तर – गौरया
पहेली – पानी का मटका, पेड़ पर लटका | हवा हो या झटका, उसको नहीं पटका |
उत्तर – टमाटर
पहेली – बिना चूल्हे की खीर बनी, ना मीठी ना नमकीन | थोड़ा-थोड़ा खा गए, बड़े-बड़े शौक़ीन |
उत्तर – चूना
पहेली – दो अक्षर का नाम है, रहता हरदम जुखाम है | कागज मेरा रुमाल है, बताओ मेरा क्या नाम है ?
उत्तर – कलम
पहेली – चार कुआँ बिन पानी, चोर अठारह बैठे लिए एक रानी | आया एक दारोगा लाल, कुएं में दिया सबको डाल |
उत्तर – कैरमबोर्ड
पहेली – एक सींग का है चौपाया, मोटी उसकी खाल | खाल से किसी जमाने में, बनती थी ढाल |
उत्तर – गैंडा
पहेली – पक्षी हूँ मैं अजब निराला, मैं नहीं हूँ उड़ने वाला | प्यारे बच्चों ध्यान लगाओ, झट से मेरा नाम बताओ |
उत्तर – शुतुरमुर्ग
पहेली – प्यारा सुंदर पक्षी हूँ मैं, तुंरत मुझे लो पाल | हरे रंग की काया मेरी, चोंच है मेरी लाल |
उत्तर – तोता
पहेली – भैया मैं हूँ तीन पंख का, चार महीने पाता आराम | बिजली का प्रवाह मैं सहता, घंटों मैं तो चलता रहता |
उत्तर – पंखा
पहेली – धरती में मैं पैर छुपाता, आसमान में शीश उठाता | हिलता पर कभी न चलता, पैरों से हूँ भोजन खाता |
उत्तर – पेड़
पहेली – बिन पावों के चलते देखा, इत-उत उसको फिरते देखा | काम विचित्र करते देखा, जल से उसे मरते देखा |
उत्तर – जूता
पहेली – मुझे खाना चाहो तो, सबसे पहले मुझे तोड़ो | मेरे अंदर है सुनहरा खजाना, फ्राई कर के झट से खा लो |
उत्तर – अंडा
पहेली – दो सुंदर लड़के, दोनों एक रंग के | एक बिछड़ जाए, तो दूसरा काम न आए |
उत्तर – जूता
पहेली – सात गांठ की रस्सी, गांठ – गांठ में रस | इसका उत्तर जो बताए, उसको देंगे रूपए दस |
उत्तर – जलेबी
पहेली – पढ़ने में, लिखने में, दोनों में हीं आता काम | कलम नहीं, कागज़ नहीं, बताओ क्या है मेरा नाम |
उत्तर – चश्मा
पहेली – बैठ तार में आती वह, घर के दीप जलाती वह | कई मशीनों का है वह प्राण, बोलो क्या कहलाती वह |
उत्तर – बिजली
पहेली – मध्य कटे तो सास बन जाऊँ, अंत कटे तो सार समझाऊँ | मैं हूँ पक्षी, रंग सफेद, बताओ मेरे नाम का भेद |
उत्तर – सारस
पहेली – एक हाथ है लकड़ी की डंडी, बने हुए हैं इसमें आठ घर | ज्यों-ज्यों हवा जाए उस भवन में, त्यों-त्यों निकले हैं मीठे स्वर |
उत्तर – बाँसुरी
पहेली – उड़ नहीं सकती मैं वायु में, चल नहीं पाती सड़कों पर | लेकिन लाखों पर्यटकों को, पहुँचाती हूँ इधर-उधर |
उत्तर – रेल
पहेली – जंगल मेरी जन्मभूमि है, महफिल मेरा धाम | सबके होंठ लग कर देती, सरगम का पैगाम |
उत्तर – बाँसुरी
पहेली – एक सींग की ऐसी गाय, जितना दो उतना हीं खाए | खाते-खाते गाना गाए, पेट नहीं उसका भर पाए |
उत्तर –आटा चक्की
पहेली – आदि कटे तो गीत सुनाऊँ, मध्य कटे तो संत बन जाऊँ | अंत कटे साथ बन जाता, संपूर्ण सबके मन भाता |
उत्तर – संगीत
पहेली – पूरे विश्व में एक यहीं, सबसे बड़ा महाद्वीप | भारत-पाक रूस और इसमें हीं है चीन |
उत्तर – एशिया
पहेली – हाल-चाल यदि पूछो उससे, नहीं करेगा सीधे बात | सादा लगता है, पर पेट में रखता दांत |
उत्तर – अनार
पहेली – ऐसा एक अजब खजाना, जिसका मालिक बड़ा श्याना | दोनों हाथों से लुटाता, फिर भी दौलत बढ़ता हीं जाता |
उत्तर – ज्ञान
पहेली – मुझको उल्टा करके देखो, लगता हूँ मैं नौजवान | कोई पृथक नहीं रहता, बूढ़ा बच्चा या जवान |
उत्तर – वायु
पहेली – सिर काट दो, मन दिखता हूँ, पैर काट दो, आदर बना दूँ | पेट काट दो, कुछ न बताता, प्रेम से अपना शीश नवाता |
उत्तर – नमन
पहेली – लाल-लाल आँखें, लंबे-लंबे कान | रुई का फुहासा, बोलो क्या है उसका नाम ?
उत्तर – खरगोश
पहेली – तीन अक्षर का शहर हूँ, विश्व में प्रसिद्ध हूँ | अंत कटे तो आग बन जाऊँ,मध्य कटे तो आरा कहलाऊँ |
उत्तर – आगरा
पहेली – हरी-हरी मछली के हरे-हरे अंडे | जल्दी से बूझो पहेली, नहीं तो पड़ेंगे डंडे |
उत्तर – मटर
पहेली – दुम कटे तो सीता, शीश कटे तो मित्र | बीच कटे तो खोपड़ी, पहेली है बड़ी विचित्र |
उत्तर – सियार
पहेली – सुबह सवेरे आता हूँ, शाम ढले चल जाता हूँ | मुझे देखकर दिन की शुरुआत, सभी को रोशन कर जाता हूँ |
उत्तर – सूरज
पहेली – शुरू कटने से हूँ मैं पशु, बीच कटे पर काम | आखिर कटे तो पक्षी होता, बताओ मेरा नाम |
उत्तर – कागज
पहेली – एक बूढ़े के बारह बच्चे, कोई छोटे तो कोई लंबे | कोई गर्म और कोई ठंडे, बताओ नहीं तो खाओ डंडे |
उत्तर – साल
पहेली – शरीर है इसका लंबा-लंबा, मुख है कुछ-कुछ गोरा | पेट में जिसके है काली डंडी, नाम लिखे हैं वो मेरा |
उत्तर – पेंसिल
पहेली – चार पैर रखती हूँ, लेकिन कहीं न जाती हूँ | ऑफिस हो या हो संसद, हर जगह फसाद कराती हूँ |
उत्तर – कुर्सी
पहेली – मध्य काट कर मली गई, प्रथम काट कर छली गई | पानी में रह कर सुख भोगा, बाहर आकर तली गई |
उत्तर – मछली
पहेली – वाणी में गुण बहुत है, पर मुझसे अच्छा कौन? सारे झगड़ों को टालूँ , बतलाओ मैं कौन?
उत्तर – मौन
पहेली – गुलाबी नगर सदियों से, सबके मन को भाता | हवामहल के कारण हीं वो पहचाना जाता।
उत्तर – जयपुर
पहेली – कद लंबा और रूप गोल है, आए काम जब आती रात | रोती जलती खड़ी-खड़ी, कभी न पूछे कोई बात |
उत्तर – मोमबत्ती
पहेली – आँखें दो हो जाए चार, मेरे बिना कोट बेकार | घुसा आँखों में मेरा धागा, दर्जी के घर से मैं भागा |
उत्तर – बटन
पहेली – मैं एक बीज हूँ, तीन अक्षर है मेरे | दो दल वाला अन्न हूँ, दाल बनाकर खाते हो |
उत्तर – मटर
पहेली – तरल हूँ पर पानी नहीं, चिपचिपा हूँ गोंद नहीं | मीठा हूँ पर चॉकलेट नहीं, मधुमक्खियों द्वारा मैं बनता हूँ |
उत्तर – शहद
पहेली – उल्टा-सीधा एक समान? तीन अक्षर का मेरा नाम | मुझसे सुन्दर दिखे जहान, जरा बताओ मेरा नाम?
उत्तर – नयन
पहेली – हुगली नदी पर बना, ऐसा है एक सेतू | चार खंभों पर टिका हुआ, लोगों को पार कराने हेतू |
उत्तर – हावड़ा ब्रिज
पहेली – कौन कुंवारा आजीवन था, किसे प्रकृति से था प्यार | किसका साहित्य छायावाद पर, नाम बताओ सोच-विचार |
उत्तर – सुमित्रानंदन पंत
पहेली – पारिवारिक व राष्ट्र-भावना, किसके साहित्य में दृश्यमान | राजनीति में रही सक्रिय, ओज-वीर उसकी पहचान |
उत्तर – सुभद्रा कुमारी चौहान
पहेली – डगमग-डगमग, हिलता-डुलता, सागर की लहरों पर चलता | जल सेना का साथी सच्चा, नाम बताओ उसका बच्चा |
उत्तर – पानी का जहाज़
पहेली – बावन सेकंड में गाया जाऊँ, बोलो बच्चों क्या कहलाऊँ | गुरुदेव टेगोर की रचना न्यारी, गाने में लगती है प्यारी |
उत्तर – राष्ट्र गान
पहेली – गलती को में खूब मिटाती, घिसते-घिसते खुद घिस जाती | बच्चों की मैं पक्की मित्र, मिटा-मिटा बनवाती चित्र |
उत्तर – रबड़
पहेली – तीन अक्षर का मेरा नाम, जीवन लेना मेरा काम | प्रथम कटे रोना बन जाऊँ, मध्य कटे कोना कहलाऊँ |
उत्तर – कोरोना
पहेली – याद सुबह मैं आता हूँ, दाँतों को चमकाता हूँ | करके अपना कार्य समय से, दिनभर फिर सुस्ताता हूँ |
उत्तर – टूथब्रश
पहेली – जो करता है वायु शुद्ध, फल देकर जो पेट भरे | मानव बना है उसका दुश्मन, फिर भी वह उपकार करे |
उत्तर – पेड़
पहेली – धूम धड़ाका खूब करूँ मैं, तीन अक्षर का मेरा नाम | अंतिम अक्षर ‘ख’ है मेरा, नाम बताओ भोलूराम |
उत्तर – पटाखा
पहेली – खट्टा मगर रसीला हूँ, ऊपर से हरा या पीला हूँ | गर्मी में मेरी आती बहार, लगा दूँ रस की धार |
उत्तर – नींबू
पहेली – धन-दौलत से बड़ी है यह, सब चीजों से ऊपर है यह | जो पाए पंडित बन जाए, बिन पाए मूर्ख रह जाए |
उत्तर – विद्या
पहेली – महापुरुषों की धरोहर, है देश की शान | तीन रंगों में लहराता, राष्ट्र की पहचान |
उत्तर – तिरंगा
पहेली – मैं तीन अंकों की संख्या, सोचो तो मैं कौन हूँ? मैं ठग-बदमाशों की संज्ञा, बूझो तो मैं कौन हूँ?
उत्तर – 420
पहेली – बूझो बच्चों एक पहेली, काली थाल की गोरी सहेली | घूम-घूम कर नाच दिखाती, फूल के मैं कुप्पा हो जाती |
उत्तर – रोटी
पहेली – ऊँचा-ऊँचा जो उड़े, न बादल न चील | कभी डोर उसकी खींचे, कभी पेंच में ढील |
उत्तर – पतंग
पहेली – बादल बरसे बिजली चमके, या बरसे अंगारा | मातृभूमि की रक्षा खातिर, बीते जीवन हमारा |
उत्तर – फौजी
पहेली – तीन अक्षरों का शब्द, आदि कटे से गरदन प्यारी | मध्य कटे से संक्षेप बने, अंत कटे से बने तरकारी |
उत्तर – सागर
पहेली – एक अनोखा डिब्बा वो, जो बोले और दिखाए | करे मनोरंजन सबका, हर घर में पाया जाए |
उत्तर – टीवी
पहेली – हरी-हरी पोशाक हमारी, हरा- भरा है सबका रूप | पौधों को भोजन हम देते, जब भी मिलती हमको धूप |
उत्तर – पत्ती
पहेली – रंग-बिरंगी ठंडी-ठंडी, फ्रिज में जमा रहती | बर्फ जमा है साथ मेरे, गर्मी में राहत देती |
उत्तर – आइसक्रीम
पहेली – छायावादी किसका साहित्य, किसने तोड़ा छन्द विधान | दीन-हीन दलितों को किसने, अपना कर दिया सम्मान?
उत्तर – सूर्यकान्त त्रिपाठी ‘निराला’
पहेली – लाल हूँ मैं, खाती हूँ सूखी घास | पानी पीकर मर जाऊँ, जल जाए जो आए मेरे पास |
उत्तर – आग
पहेली – पौधों को मैं जकड़े रहती, मिट्टी के अन्दर घर मेरा | लवण और जल पहुंचाती, बताओ क्या नाम मेरा?
उत्तर – जड़
पहेली – एक पेड़ का अंग्रेजी नाम, वह है हथेली मेरी | खुशी ओमी एकता रानी, अरे बूझ पहेली मेरी |
उत्तर – पाम ट्री
पहेली – देकर एक झटका, फाँसी पर लटका | इंकलाब का शोला, जिंदाबाद बोला |
उत्तर – भगत सिंह
पहेली – सोचो! अगर तुम ऐसे प्लेन में हो, जो क्रैश होने वाला है तो तुम कैसे बचोगे?
उत्तर – सोचना बंद कर के |
पहेली – आलू का अविष्कार सबसे पहले कहाँ पर हुआ था?
उत्तर – जमीन पर
पहेली – क्या तुम एक ऐसे कलम से नीला लिख सकते हो, जिसके अंदर लाल रंग की स्याही भरी हो?
उत्तर – हाँ, नीला शब्द लिखकर
पहेली – वह कौन-सी चीज है, जो हमारी है लेकिन उसे कोई और इस्तेमाल करता है?
उत्तर – आपका नाम
पहेली – दुनिया की ऐसी कौन-सी सिटी है, जो सबसे शॉकिंग है?
उत्तर – इलेक्ट्रिसिटी
पहेली – कौन है वो, जिसे डूबने से दुनिया में कोई नहीं बचा सकता?
उत्तर – सूरज
पहेली – ऐसा कौन-सा पक्षी है, जिसके सिर पर पैर होते हैं?
उत्तर – सभी पक्षियों के सिर, पर (पंख) व पैर होते हैं |
पहेली – चाँद पर दूसरा कदम रखने वाला शख्स कौन था?
उत्तर – नील आर्मस्ट्रांग, जिसने पहले कदम के बाद दूसरा कदम रखा |
पहेली – एक मुर्गा है, जो एक ऊंचे खंभे पर चढ़कर बैठा है | अगर वो अंडा देगा तो क्या वो नीचे गिरेगा?
उत्तर – मुर्गा अंडा हीं नहीं देता है |
पहेली – कुतुबमीनार की बिल्कुल सही ऊँचाई बताओ?
उत्तर – उसके आधे की ठीक दुगुनी |
पहेली – ऐसा क्या है, जिसे तुम सिर्फ अँधेरे में हीं देख सकते हो?
उत्तर – अँधेरा
पहेली – एक शख्स की पूरी जिंदगी में कितने जन्मदिन आते हैं?
उत्तर – केवल एक, बाकी सब तारीखें होती हैं |
पहेली – ऐसी कौन-सी चीज है, जो सिर्फ नीचे आती है लेकिन कभी ऊपर नहीं जाती?
उत्तर – बारिश
पहेली – एक अरबी दूध वाले को तुम क्या कहोगे?
उत्तर – मिल्क शेक (शेख)
पहेली – दुबई के लोग केला खाने के बाद उसके छिलके का क्या करते हैं?
उत्तर – फेंक देते हैं |
पहेली – तुम 10 रुपए में कौन सी चीज खरीदकर पूरे कमरे को भर सकते हो?
उत्तर – माचिस और मोमबत्ती |
पहेली – तुम एक रेस में दौड़ रहे हो, जिसमें तुमने तीसरे नंबर वाले धावक को पीछे छोड़ दिया तो तुम कौन से नंबर पर आओगे?
उत्तर – तीसरे नंबर पर |
पहेली – अगर एक संकरी रोड पर 2 बस वाले तुम्हारे सामने से आ रहे हैं, तो तुम कैसे वहाँ से निकलोगे?
उत्तर – बस वाले आ रहे हैं, बस नहीं |
पहेली – मछली को पानी में तैरता देखकर कैसे पहचानोगे कि वह नर है या मादा?
उत्तर – अगर वो तैर रही है तो मादा, तैर रहा है तो नर |
पहेली – ऐसी कौन-सी कली है, जो बड़ी जल्दी झाड़ियों में छिप जाती है और फिर दिखती नहीं?
उत्तर – छिपकली
पहेली – वह क्या चीज है, जिसे हम दिन की रोशनी में भी नहीं देख पाते?
उत्तर – अँधेरा |
पहेली – अस्सी में से आठ कितनी बार घटा सकते हो?
उत्तर – एक बार, क्योंकि दूसरी बार तो 72 में से 8 घटाने होंगे |
पहेली – अकबर बादशाह नमाज पढ़ने जामा मस्जिद में पूरब के दरवाजे से जाते थे तो निकलते किस दरवाजे से थे? आपकी जानकारी के लिए जामा मस्जिद के चार दरवाजे हैं |
उत्तर – अकबर के समय में जामा मस्जिद थी हीं नहीं |
पहेली – वह क्या है, जो वर्ष में एक बार आता है, पर रविवार में दो बार ?
उत्तर – व
पहेली – एक ऊँट का मुँह उत्तर में है और दूसरे का दक्षिण में, क्या वे दोनों एक हीं बर्तन में एक साथ खाना खा सकते हैं?
उत्तर – जी हाँ, क्योंकि वो आमने-सामने बैठे हैं |
पहेली – अगर मेरी जेब में 10 टॉफियाँ हैं और मैं जेब से 3 टॉफियाँ निकल लूँ तो मेरे पास कितनी टॉफियाँ बचेंगी?
उत्तर – 10 हीं क्योंकि मैंने टॉफी किसी को दी नहीं सिर्फ जेब से निकाली है |
पहेली – किन दो अंकों को आपस में गुणा करने का परिणाम पांच होगा?
उत्तर – पाँच और एक |
पहेली – 1 किलो लोहे और 1 किलो रूई में किसका वजन अधिक होगा ?
उत्तर – दोनों का वजन बराबर होगा, क्योंकि दोनों का वजन 1 – 1 किलो हीं है |
पहेली – सबसे छोटी सम संख्या कौन सी है ?
उत्तर – 0 (शून्य)
पहेली – 1 से 100 तक की गिनती के बीच कितनी बार 8 अंक आता है ?
उत्तर – 20 बार
पहेली – एक वृत्त में कितनी भुजाएँ होती हैं ?
उत्तर – 0, क्योंकि वृत्त गोल होता है |
पहेली – 6 को कितनी बार जोड़ें कि 66 आ जाए ?
उत्तर – 11 बार
पहेली – अगर किसी ने 1 तरबूज, 2 संतरा, 3 सेब, 2 तरबूज और 5 कीवी खरीदा है तो उसके पास कुल कितने तरबूज होंगे ?
उत्तर – 3 तरबूज |
पहेली – एक टेबल पर 2 ग्लास के आगे 2 ग्लास हैं | 2 ग्लास के पीछे 2 ग्लास हैं और 2 ग्लास के बगल में 2 ग्लास हैं, तो बताओ टेबल पर कुल कितने ग्लास हैं?
उत्तर – 4 ग्लास |
पहेली – WV733N नंबर की एक कार से श्याम कहीं जा रहा था | रास्ते में एक लड़की ने लिफ्ट माँगी | श्याम ने जब उस लड़की से उसका नाम पूछा तो उसने बताया कि उसकी गाड़ी के नंबर में उसका नाम है तो बताओ लड़की का नाम क्या था ?
उत्तर – उस लड़की का नाम नीलम था | अगर कार का नंबर WV733N को उल्टा देखेंगे तो यह NEELAM लिखा हुआ दिखाई देगा |
पहेली – दो पिता और दो बेटे मछलियाँ पकड़ने गए | सभी ने 1 – 1 मछली पकड़ी | जब उन्होंने मछलियाँ गिनी तो वो सिर्फ 3 हीं थीं तो बताओं ऐसा क्यों ?
उत्तर – मछली पकड़ने कुल तीन हीं लोग गए थे | इनमें एक दादा, दूसरा बेटा और तीसरा पोता था |
पहेली – मोनू बाजार जा रहा था। रास्ते में उसे अपनी 6 पत्नियों के साथ एक आदमी मिला | सभी पत्नियों के हाथ में 2 – 2 बैग थे, जिनमें से प्रत्येक बैग में 1 – 1 खरगोश थे और प्रत्येक खरगोश के 3 – 3 बच्चे थे तो बताओ कुल कितने लोग बाजार जा रहे थे ?
उत्तर – सिर्फ अकेला मोनू हीं बाजार जा रहा था,क्योंकि और लोग उसे सिर्फ रास्ते में मिले थे |
पहेली – 16 आदमी मिलकर किसी काम को 10 दिनों मे पूरा करते हैं तो बताओ उसी काम को 80 दिन में पूरा करने के लिए कितने आदमी की जरूरत होगी ?
उत्तर – 2 आदमी, क्योंकि 16×10/80 =2 तो इस तरह 2 व्यक्ति उस काम को 80 दिन में पूरा करेंगे |
पहेली – सभी लोग एक पंक्ति मे खडे़ थे, जिसमें एक लड़की दोनों तरफ से 19वें स्थान पर थी तो बताओ कितने लोग पंक्ति में खड़े थे ?
उत्तर – 37 लोग |
पहेली – सोहन के पास कुछ सेब और कुछ सुई हैं | अगर वह सभी सेब में 1 – 1 सुई चुभाए, तो उसके पास अतिरिक्त 1 सुई बच जाती है | अगर वो प्रत्येक सेब में 2 सुई चुभाए तो उसके पास अतिरिक्त 1 सेब बच जाता है तो बताओ सोहन के पास कुल कितने सेब और सुई हैं ?
उत्तर – सोहन के पास 3 सेब 4 सुई हैं |
पहेली – एक टोकरी में 8 केले हैं, जिनमें से 3 केले आपने ले लिए हैं तो बताओ आपके पास कितने केले बचे हैं ?
उत्तर – 3 केले, क्योंकि आपने टोकरी में सिर्फ 3 केले हीं लिए थे |
पहेली – राम ने 500 मीटर की दौड़ में हिस्सा लिया और दौड़ में शामिल तीसरे नंबर पर श्याम को पीछे छोड़ दिया तो अब बताओ राम दौड़ में किस नंबर पर था ?
उत्तर – तीसरे नंबर पर |
पहेली – मेरी उम्र 15 से कम है मगर 10 से ज्यादा है | 10 से 3 तक जोड़कर तुम मेरी उम्र बता सकते हो तो बताओ मेरी उम्र कितनी है ?
उत्तर – 13 साल |
पहेली – एक व्यक्ति के पास 15 बकरियाँ हैं, जिनमें 7 बकरियों को छोड़कर बाकी सभी मर जाती हैं तो उस व्यक्ति के पास अब कितनी बकरियाँ होंगी ?
उत्तर – 7 बकरियाँ, क्योंकि 7 बकरियों को छोड़कर और सभी मर चुकी हैं |
पहेली – 31, 33, 13 और 103 में से सबसे छोटी संख्या कौन सी है ?
उत्तर – 13
पहेली – गणित के अंग्रेजी शब्द ‘MATHEMATICS’ में कितने अक्षर हैं ?
उत्तर – 11
पहेली – 2 पिता और 2 पुत्र बाजार में लंच के लिए गए | उनमें से प्रत्येक ने 70 रुपये का लंच खरीदा तो कुल कितना खर्च हुआ ?
उत्तर – 210 रूपए, क्योंकि वो 3 हीं लोग थे – दादा, पिता और पोता इसलिए कुल 70×3 = 210 रूपए खर्च हुए |
पहेली – 100 से पहले कौन सी संख्या और कितनी संख्या आती हैं ?
उत्तर – 99
पहेली – संख्या 20 और 25 के बीच के फर्क को दर्शाने के लिए निम्न में से किस चिह्न [ <, =, > ] को चुनना चाहिए ?
उत्तर – <, क्योंकि 20, 25 से छोटा है |
पहेली – 86, 68 से अधिक है | यह कथन सत्य है या असत्य ?
उत्तर – सत्य
पहेली – मैं एक अंक हूँ | मुझे लिखने के लिए वहीं पर वापस आना होता है, जहाँ से मुझे लिखना शुरू किया जाता है तो बताओ मैं कौन हूँ ?
उत्तर – 8
पहेली – एक महिला की 5 बेटियाँ हैं और सभी बेटियों का 1 – 1 भाई है तो बताओ उस महिला के कितने पुत्र हैं ?
उत्तर – 1 पुत्र, क्योंकि 5 बहनों का एक ही भाई है |
पहेली – एक पेड़ पर 5 कबूतर बैठे थे, जहाँ से 3 तोते उड़ गए तो अब बताओ पेड़ पर कितने कबूतर बैठे हैं ?
उत्तर – 5 कबूतर, क्योंकि सिर्फ तोते हीं उड़े हैं पेड़ से |
पहेली – मोहन हर साल अपने जन्मदिन पर 100 रुपये एक गुल्लक में डालता था | जब उसने अपने 60वें जन्मदिन पर रुपये गिन तो वो मात्र 1500 रूपए हीं थे, बताओ क्यों ?
उत्तर – मोहन का जन्मदिन 29 फरवरी को आता था | इसी कारण से 60÷4 = 15 ×100 = 1500 रूपए हुए |
पहेली – भोलू की टोकरी में 10 आम थे | जिसमें से उसने एक – एक आम अपने 10 दोस्तों में बाँट दिए मगर फिर भी टोकरी में एक आम रह गया था | बताओ कैसे ?
उत्तर – भोलू ने टोकरी से 9 आम निकालकर अपने पहले 9 दोस्तों में बाँट दिए | इसके बाद बचा हुआ 10वाँ आम टोकरी सहित 10वें दोस्त को दे दिया इसलिए टोकरी में एक आम बच गया |
पहेली – एक महिला 1970 में पैदा हुई और 1970 में हीं मर गई फिर उसकी उम्र 70 साल कैसे हुई?
उत्तर – महिला 1970 में पैदा हुई थी और जिस हॉस्पिटल के कमरे में उसकी मृत्यु हुई उसका नंबर 1970 (19वी मंजिल पर 70 नंबर रूम) था और उस समय उसकी उम्र 70 थी |
पहेली – 5 बंदरों को 5 केला खाने में 5 मिनट का समय लगता है, तो बताओ 4 बंदरों को 4 केला खाने में कितना समय लगेगा?
उत्तर – 4 मिनट |
पहेली – 5 में 1 जोड़ें, फिर 5 में 1 से गुणा करें, फिर दोनों से प्राप्त हुई संख्या को जोड़ने पर कौन सी संख्या बनेगी ?
उत्तर – 11, क्योंकि 5 + 1 = 6 और 5 x 1 = 5, फिर 6 + 5 = 11.
पहेली – चिंकी के पिता के 5 बच्चे हैं – चिंकु, मिंटु, टिंकु, सुनूं तो बताओ पांचवे बच्चे का नाम क्या है?
उत्तर – चिंकी
Conclusion
अब आप ये बताएँ कि Paheliyan in Hindi with Answer को बूझकर आपको कैसा लगा | अगर आपके मन में कोई भी पहेली है, जिसका जवाब आप ढूंढ नहीं पा रहे हैं तो आप हमें कमेंट बॉक्स या ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं | हम आपके हर पहेली का जवाब अवश्य देंगे | अगर यह छोटी पहेलियाँ आपको पसंद आईं है तो इन्हें अपने दोस्तों के साथ Share जरुर करें |
- 100+ हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित | Riddles in Hindi with Answer
- 100+ रोचक पहेलियाँ उत्तर सहित | Puzzles in Hindi with Answer
- 100 मजेदार पहेलियाँ उत्तर सहित | Majedar Paheliyan with Answer
- 100+ दिमागी पहेलियाँ उत्तर सहित | Dimagi Paheliyan with Answer
- 100+ हंसाने वाली पहेलियां | Hasane Wali Paheliyan with Answer
Nice paheliyan and answers
Very nice
Awesome
It is too Difficult
Sir Aap ne bahut achche se paheliyan explain ki h thanks
Very nice paheliyan 🥰🥰🥰🥰🥰
Bahut accha
from Ishita
I like 👍 it
वेरी नाइस पहेलिया
आपकी लॅंग्वेज कोणसी है मुझे आपकी पहेलिया बहुत पसंद आहे पहलया एकदम बकवास हे पर बिलकुल जवाब नही आहे
धन्यवाद आपके है सारे मजेदार पहेलीया के लिए
Nice paheliya
Thx